भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर

झाबुआ जिले में आखिरकार टीकाकरण के लिए युवाओं का इंतजार खत्म हुआ। सोमवार से झाबुआ जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। मेघनगर के शासकीय उच्चतर कन्या हाई स्कुल में टीकाकरण के लिए युवाओं की भीड़ रही। उत्साह और जोश के साथ युवाओं ने टीका लगवाया। उन्होंने अन्य लोगों से भी टीका लगाने की अपील की। वहीं 18 से अधिक उम्र के लोगों की लंबी कतार के बीच सुरक्षित दूरी के नियमों का भी पालन किया गया। वही युवाओ सहित महिलाओ ने वेक्सिन लगवाने के बाद वहा बनाये गए सेल्फी पाईट पर सेल्फी भी और सोशियल मिडिया के माध्यम से वेक्सिन लगवाने की अपील भी की।
यह नजारा देखने को मिला

कोई मोबाइल पर पंजीयन स्लॉट से समय चेक कर रहा था कोई टोकन लिए इंतजार कर रहा था ,तो कोई सेल्फी खींचकर सोशियल मीडिया पर वेक्सीन लगाने के बाद अपनी खुशी जाहिर कर रहा था तो कोई वेक्सीन लगाकर विजय मुद्रा में प्रसन्न नजर आया। वेक्सीलेशन सेंटर पर जीवन की सुरक्षा के लिए जागरूक युवाओं का जज्बा देखने लायक था। युवक युवतियां सहित थांदला ,रम्भपुर व अन्य जगह से भी मोबाइल अनुसार स्लॉट मिलने पर युवा वेक्सीन लगाने आये।

सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब
सेवा को उत्साह के साथ उत्सवी बनाने में रोटरी क्लब एक पखवाड़े से प्रयास रत था होडिंग पेम्पलेट सहित सोशियल मीडिया पर अपिल सहित परिजनों व परिचितों से अनुनय विनय में क्लब के पदाधिकारियों ने कोइ कसर नही छोड़ी।
कन्या शाला परिसर में बकायदा छायादार टेंट की व्यस्था ,शीतल पेय प्रतिक्षा हेतु कुर्सी व स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जलपान व कूलर की व्यवस्था रोटरी क्लब अपना द्वारकी गई व्यापक प्रबधन हेतु टोकन सिस्टम व एलाउंस की व्यस्था भी की गई ताकि अनावश्यक भीड़ न हो साथ ही मास्क सेनेटाइजर व दो गज की दूरी का भी विशेष ख्याल रखा गया ,कन्या शाला में मानो कोई जलसा हो ऐसा नजर आया दोपहर एक बजे तक 18 प्लस अधिक का वेकसिलेशन हो चुका था
अवलोकन कर हौसला बढ़ाया

टीकाकरण स्थल पर सीबीएमओ शेलेक्षी वर्मा , चिकित्सा अधिकारी विनोद नायक , टिकाकरण आफिस प्रभारी रूबीना खान , जीबन ज्योति हॉस्पिटल संचालक फ़ादर पी थॉमस आदि ने भी अवलोकन कर स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ाया ओर रोटरी क्लब अपना की सेवा की सराहना की। साथ ही अन्य लोगो को भी अधिक से अधिक वैक्सीलेशन करवाने की अपील की। टिकाकरण प्रकिया में सीएचओ पतरा ,दीपिका ,सीएचओ नवापडा संगीता डामोर , सीएचओ बेडावाली काजल डामोर पंजीयन कार्य मे सक्रिय रही तो स्टाफ नर्स निर्मला वसुनिया ,अर्चना पंडा ,अनिता भूरिया ,सीता वसुनिया आदि वेक्सीलेशन प्रकिया में सहयोगी रहे।

इनका सहयोग भी रहा सरहानीय
रोटरी क्लब अपनाके संस्थापक भरत मिस्त्री , नीलेश भानपुरिया, मांगीलाल नायक ,महेंड सोलंकी ,महेश प्रजापति ,कयूम खान, एन एस नायक ,अली असगर बोह रा, भूपेंद्र बरमंडलियां, सुनील डाबी, दशरथ कट्ठा, निशार पठान ,प्रांजल शर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *