5 जून 2018 की नीति अब तक लागू नहीं होने से नाराज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी प्रदेश के आह्वान पर आज से चरणबद्ध आंदोलन पर जाने को मजबूर हैं शिवराज सरकार द्वारा 42 दिन की जबरदस्त हड़ताल के बाद 5 जून 2018 को जारी की की गई संविदा नीति के अनुरूप अब तक 3 साल होने के बाद भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को संविदा नीति के अनुरूप नियमित के विरुद्ध 90% वेतन नहीं मिलने से नाराज संविदा कर्मचारी 18,19,20 मई को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे। संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ लोकेश दवे ने बताया 21 मई को संविदा स्वास्थ कर्मचारी अपने साथी कर्मचारी जो कोरोना ड्यूटी के दौरान अपनी शहादत को प्राप्त हुए हैं उन्हें श्रद्धांजलि देंगे । 22 मई को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जनता के बीच जाकर भीख मांग कर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। पूर्व में कई बार शासन प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया मगर यह लोग आंख बंद करके बैठे हैं। यदि 24 मई तक भी 90% वेतन मान प्रदेश सरकार लागू नहीं करेगी तो 24 मई से प्रदेश भर में लगभग 19000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान संविदा स्वास्थ कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल में संगठन के वरिष्ठ सदस्य लैब टेक्निशन छोटू भाई नामदेव, राकेश जी अजनार् ,सुभाष बिञारे,बघेल जी,डी सी एम् झाबुआ, डॉ दीपेश टेलर आदि उपस्थित थे। Post navigation आंधी-तूफान में गांवो में हुई भारी तबाही; आंकलन के लिए दल के साथ एसडीएम भी पहुंचे मेघनगर में 18 साल से अधिक उम्र के लिए टीकाकरण शुरू, युवाओ में उत्साह