दीपेश प्रजापति@ झाबुआ कल चले आंधी से झाबुआ तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव पिटोल, बिलिडोज आदि गांव में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ सोहन कनाश व तहसीलदार झाबुआ प्रवीण ओहरिया द्वारा भ्रमण कर आंधी से हुए नुकसान का आकलन किया गया तथा आंधी से कोई नुकसानी की आर्थिक सहायता आरबीसी 6-4 के तहत दी जाएगी तथा सभी पटवारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने हलकों में भ्रमण कर आंधी से हुए नुकसान का आकलन करें तथा प्रतिवेदन तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करें ताकि उन लोगों को आर्थिक सहायता समय पर दी जा सके। Post navigation सांसद जीएस डामोर ने जिला प्रशासन को भेंट किये 5 ऑक्सीजन कन्सट्रक्टर जिले में भी शुरू हुआ संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ का चरणबद्ध आंदोलन; 24 मई तक ऐसे जताएंगे विरोध