रितेश गुप्ता @ थांदला

थांदला अनुविभागीय अधिकारी के ड्राइवर अशोक पंचाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस थाना थांदला से प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक पंचाल प्रातः तकरीबन 5:30 बजे रोजाना की तरह सेर के लिए जा रहे थे, तभी थांदला के प्रवेश द्वार रेस्ट हाउस के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त होकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अशोक पंचाल महिला एवं बाल विकास थांदला के ड्राइवर थे परंतु महिला एवं बाल विकास की गाड़ी ना होने से एसडीएम कार्यालय में अटैच किए गए थे। थाना थांदला में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *