लोहित झामर. मेघनगर नगर में खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर युवाओं ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने मेघनगर में एक सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान विकसित किए जाने की मांग करते हुए बताया कि नगर में खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त संसाधनों और आधुनिक सुविधाओं का अभाव है, जिससे खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. भरसट ने युवाओं की मांग को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले का परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि खेल मैदान की आवश्यकता और उपलब्ध संभावनाओं का अध्ययन कर इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर से मिले इस आश्वासन के बाद युवाओं और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से मेघनगर में एक व्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान की मांग की जा रही है, जहां क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। युवाओं का कहना है कि यदि नगर में आधुनिक खेल मैदान का निर्माण होता है तो इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा और क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर के सकारात्मक रुख के बाद अब खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि मेघनगर का यह वर्षों पुराना सपना जल्द ही साकार हो सकेगा। Post navigation कलेक्टर ने मेघनगर की पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण मेघनगर बस स्टैंड पर संयुक्त जांच अभियान, बसों व वाहन चालकों की हुई जांच