लोहित झामर, मेघनगर मेघनगर के राजा के दर्शन और महाआरती को लेकर श्रद्धालुओं में दिन-ब-दिन उत्साह बढ़ता जा रहा है। बप्पा के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या अब सैकड़ों से बढ़कर हजारों तक पहुंच गई है। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर भक्तिभाव के साथ भगवान गणपति की आराधना कर रहे हैं। मेघनगर के राजा के दरबार में प्रतिदिन भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। प्रसादी ग्रहण करने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल गूंज रहा है। बुधवार को मेघनगर के राजा को लगाया गया 56 भोग बुधवार को मेघनगर के राजा को 56 भोग अर्पित किया गया। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से सजे 56 भोग के दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ बप्पा के 56 भोग के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इन गणमान्यजनों ने ली महाआरती की लाभार्थी सेवा मेघनगर के राजा की महाआरती का लाभ अवधान्ति प्रधान (एसडीएम, मेघनगर), विजयकांत पांडे (तहसीलदार, मेघनगर), प्रीतेश भानपुरिया (समाजसेवी), विनीत बाफना (समाजसेवी) एवं राकेश लोडा (पार्षद) ने लिया। महाआरती के दौरान सभी लाभार्थियों ने विधि-विधान के साथ बप्पा की आरती कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। मेघनगर के राजा के प्रति बढ़ती आस्था और भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या से आयोजन का उत्साह लगातार चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। प्रतिदिन होने वाली महाआरती, महाप्रसादी और धार्मिक आयोजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। Post navigation रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में करुणामूर्ति सलाहकार पूज्य श्री रुपेंद्रमुनिजी म. सा. की 28 वीं पुण्यतिथि जप-तप से मनाई