मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आज आम्बुआ में मुस्लिम जमात ने तथा दो दिन पूर्व दाउदी बोहरा जमात ने ईद – उल – अजहा का त्योहार समाजिक परंपरानुसार मनाया तथा एक दूसरे को मुबारकबाद दी। मिली जानकारी मुताबिक आम्बुआ तथा आसपास के क्षेत्र में इस्लाम को मानने वाले मुस्लिम तथा दाउदी बोहरा जमात ने ईद – उल- अजहा का त्योहार दो दिनों के अंतराल में मनाया गया, जहां बोहरा जमात ने 26 मई को सुबह के समय मस्जिद हाॅल में नमाज अदा कर देश प्रदेश तथा क़स्बे में अमन-चैन की दुआ मांगी, वहीं मुस्लिम जमात ने आज 28 मई को ईद का त्योहार मनाया,जमात के मौलाना की अगुवाई में समाजजनों ने ईद गाह पर नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगा कर मुबारक बाद दी इसके बाद बकरों की कुर्बानी का सिलसिला चला जो कि दिन भर चलता रहा उसी के साथ दावतों का दौर भी चलता रहा। Post navigation बीजासन माता मंदिर स्थापना की चतुर्थ वर्ष गांठ पर कल विशाल भंडारे का आयोजन होगा मंदिर एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की चतुर्थ वर्षगांठ पर यज्ञ हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ