मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ क़स्बे के इंदिरा आवास फलिया में विगत चार वर्ष पूर्व स्थापित मां बीजासन माता मंदिर में कल 29 मई को माता जी का मनमोहक श्रृंगार किया जा कर महाआरती पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। हमारे आम्बुआ संवाददाता को मां बीजासन माता मंदिर समिति तथा पुजारी भागीरथ चौहान ने बताया कि 29 मई को मंदिर की स्थापना एवं माता जी की प्राण-प्रतिष्ठा को चार वर्ष होने की खुशी के उपलक्ष्य में मंदिर समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर भव्य आयोजन किया जाए , इसी कड़ी में आज माता जी का मनमोहक श्रंगार किया जा रहा है तथा विशेष पूजा अर्चना के बाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा, तदोपरांत शाम 6 बजे से भक्तों के लिए प्रसादी के रूप में विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर समिति एवं जनसहयोग से किया जाना है, मंदिर समिति एवं पुजारी भागीरथ चौहान ने सभी मां भक्तों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पुण्य लाभ अर्जित कर अपने जीवन को सफल बनाएं। Post navigation ईद के त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न मुस्लिम जमात तथा दाउदी बोहरा जमात ने ईद का त्योहार मनाया, बकरों की दी गई कुर्बानी