झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- दाउदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरू हिज होलीनेस सैयदना आलीकदर मौला मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (तउस) ने करम व एहसान फरमा कर मेघनगर में वाली मुल्ला (अध्यक्ष) के पद पर पुन: रजा इनायत की है। वालीमुल्ला के पद नवाजने के मिसाल शरीफ थांदला आमील साहेब शेख झुझर भाई खेडीवाले ने बुधवार को एक सामाजिक बैठक कार्यक्रम के दौरान समाजजनो की उपस्थिति मे पढकर मुल्ला अली असगर को मिसाल शरीफ सौंपे गये। उक्त पद पर मुल्ला अली असगर को पुन: कायम करने पर सभी ने मुबारकबाद दी। इस अवसर पर मदरसा के मौलवी शेख शब्बीरभाई पोरबंदरवाला, खुजेमाभाई चल्ला वाला, नुरूद्दीनभाई झाबुआवाला, युसुफभाई झाबुआ वाला, युसुफभाई चल्लावाला, बुरहानुद्दीनभाई इज्जी, मुस्तनशीरभाई मेघनगरवाला, झुझरभाई झाबुआ वाला, मन्नानभाई, युसुफभाई अली असगरभाई, अलीहुसेनभाई, मुस्तफाभाई सहित समाजजन उपस्थित थे । फोटो – 05 Post navigation अनूप भंडारी आईजा जिलाध्यक्ष मनोनीत बीमारी से तंग आकर वृद्ध किया आत्महत्या का प्रयास