इरशाद ख़ान कलेक्टर नीतू माथुर ने बताया कि जनपद पंचायत चंद्रशेखर आजाद नगर के ग्राम बरझर में दिनांक 21 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर का आयोजन हाई सेकंडरी स्कूल प्रांगण में किया जाएगा। शिविर में बरझर क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर सुना जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने संबंधित अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का लाभ उठाएं। Post navigation बरझर में 451 कांवड़ यात्रियों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक ग्राम बरझर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 897 आवेदन प्राप्त, 808 का मौके पर निराकरण