मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर आम्बुआ में बोहरा समाजजनों द्वारा इवाने हुसैनी हाल प्रांगण से जुलूस निकाला गया। जुलूस आम्बुआ कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला, जिसमें समाज के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए ।

जुलूस में समाज का पारंपरिक स्काउट बैंड ने देशभक्ति एवं धार्मिक धुनों के साथ शानदार प्रस्तुति दी, जिसे लोगों ने खूब सराहा। जुलूस के दौरान पूरे कस्बे में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

जुलूस समापन के बाद समाजजन ईवाने हुसैनी हॉल पहुंचे, जहा इसके बाद खुशी की मजलिस आयोजित हुई। समाजजनों ने एक-दूसरे को मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।

जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *