पीयूष चन्देल, अलीराजपुर
========================

अलीराजपुर नगर के माहेश्वरी समाज के प्रतिष्ठित डोलामाईट इंडस्ट्रीज के उद्योगपति शांतिलाल सोमानी (85) का सोमवार शाम को निधन हो गया। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे उनके निज निवास से शव यात्रा निकाली गई। अंत्येष्टि विश्राम घाट सेवा समिति द्वारा संचालित मुक्तिधाम पर की गई। अंत्येष्टि में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, माहेश्वरी समाज जनों आदि ने भाग लेकर स्वर्गीय सोमानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। माहेश्वरी समाज के नगर अध्यक्ष व नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष पिंटू सेठ जायसवाल, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम सेन, विश्राम घाट सेवा समिति के अध्यक्ष व पार्षद संतोष थेपड़िया, सचिव आशुतोष पंचोली, कॉंग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम सेठ राठौर, पूर्व पार्षद नंदकिशोर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, पूर्व पार्षद जवाहर कोठारी, सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने अंत्येष्टि में भाग लेकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वर्गीय सोमानी के पुत्रों नारायण सोमानी व कृष्णा सोमानी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। स्वर्गीय सोमानी अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री सहित नाती पोते वह पड़पोते का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सहज, सरल, निष्पक्ष छवि के स्वर्गीय सोमानी अलीराजपुर नगर के ‘नगर सेठ’ भी कहे जाते थे, इनके निधन पर इनसे जुड़े हजारों जन में शोक व्याप्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *