जितेन्द्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला व मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत को ग्राम उन्हाला तहसील सोंङवा जिला अलीराजपुर के किसानों ने ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि केसीसी लोन के अंतर्गत शाखा प्रबंधक द्वारा राशि आहरण कर ली है जिसकी जांच की जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस पर जिलाध्यक्ष ठकराला ने जांच करने तथा आरोपी पर कार्रवाई की बात कही हैं। Post navigation मिट्टी के गणेशजी का विसर्जन कर धर्मावलंबी मिट्टी का उपयोग करेंगे घरों में पौधा लगाने में माहेश्वरी समाज के प्रतिष्ठित उद्योगपति शांतिलाल सोमानी का निधन, नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि