भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर

नगर की मार्केटिंग सोसाइटी के नवनिर्वाचन संस्थाओं भी बैठक आयोजित कर निर्वाचन अधिकारी कैलाश मुवेल द्वारा संस्था के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्था में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव कराया, जिसमे अध्यक्ष कांग्रेस के नेता कालूसिंह नलवाया व उपाध्यक्ष भाजपा के प्रेमसिंह बसोड एवं अंजली श्रीवास को बनाया। वही जिला थोक भंडार झाबुआ प्रतिनिधि दल्ला वसुनिया जिला सह संघ झाबुआ आनंदीलाल पडियार एवं जिला सह केन्द्रीय बैंक झाबुआ के लिए दो फॉर्म प्रताप बारिया एव आनंदीलाल पडियार के भरने से उसमे निर्वाचन करवाया। दोनों के बराबर वोट आने से गोटी डाली गयी जिसमे आनंदीलाल पडियार के नाम की गोटी निकलने से प्रतिनिधि चुने गए। इस प्रकार बैंक प्रतिनिधि छोड़ सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कालू सिंह नलवाया को अध्यक्ष चुने जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यामीन शेख, भुरका भूरिया, पार्षद अनूप भंडारी, अली असगर बोहरा, युसूफ नन्हे खां, विक्की डोडियार, शाहरुख खान, सरपंच बदीया भाई, कांग्रेसी नेता पप्पू सहलोत, बहादुर हटीला समेत अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा के उपाध्यक्ष बनने पर संजय श्रीवास, गणेश प्रजापत, दशरथ सिंह कट्टा, फारुख शेरानी समेत भाजपाइयों ने बधाई दी । निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *