झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदया की रिपोर्ट- मामा बालेश्वर दयाल मामाजी की 18वीं पुण्यितिथि सोमवार को मनाई जाएगी। इस दौरान यहां समाजवादियों और मामाजी के अनुयायियों की भारी भीड़ जुटेगी। जनता दल यू के जिला प्रवक्ता व कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य शरद यादव, राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, प्रदेश संयोजक सरोज बच्चन नायक, कुशलगढ़ पूर्व विधायक फतेसिंह डामर, गुजरात प्रदेशाध्यक्ष छोटूभाई वसावा, पूर्व सांसद बांसवाड़ा प्रभुलाल रावत, बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष मालतीदेवी, हरिओम सूर्यवंशी, राजेश कटारा, डॉ. सुनीलम आदि समाजवादी नेता सोमवार को श्रद्धांजलि देने के लिए बामनिया आएंगे। Post navigation जेएन गरवाल बने बरझर पुलिस चौकी प्रभारी, लिया चार्ज 108 एम्बुलेंस का ड्राइवर उतरा मनमानी पर, एमरजेंसी पर करता है बहानेबाजी