फिरोज खान (बबलू) ब्यूरो चीफ अलीराजपुर अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने हुए पुलिस चौकी प्रांगण पर दो गुटों में विवाद के चलते चौकी प्रभारी आरएस मकवाना को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी भागवानी ने बरझर चौकी प्रभारी के लिए आम्बुआ से माधवसिंह हाडा का आदेश कर दिया है ओर हाडा ने देर शाम बरझर पुलिस चौकी पर आमद भी दर्ज करवा है। विशेष चर्चा के दौरान चौकी प्रभारी माधवसिंह हाडा ने कहा खास कर लॉक डाउन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा । जो दुकानदार नियम का उल्लंघन करते पाए जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रात में बजने वाले शादी में डीजे पर भी सख्त कार्रवाई की जाने की बात कही । गुजरात राज्य सटा होने से अवैध शराब सप्लाई को लेकर कहा की सूचना मिलने पर शराब माफियाओं को बख्शा नहीं जाने का बात कही । रात्री गश्त सख्ती से की जायेगी जो वारदात होती है उसे रोका जाएगा। Post navigation सभी जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से जिला अस्पताल को मिली सीटी स्कैन मशीन, स्वास्थ्य सुविधा होगी बेहतर- विधायक मुकेश पटेल आबकारी विभाग के दल ने छापामार कार्रवाई में अवैध शराब की जब्त