विपुल पंचाल, झाबुआ लाकडाउन अवधि मे अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत झाबुआ जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध शादाब अहमद सिद्दी़की, ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ के निर्देशन में वृत्त झाबुआ-‘ब’ के ग्राम बन, सारसवाट, ढोल्यावड, डिग्गी, अगेरा, रेहंदा, पारा क्षेत्र मे सघन तलाशी एवं छापामार कार्यवाही की गई और अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वाले के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) ‘क’ के तहत 1 प्रकरण पंजीबद्घ किया गया जिसमें विदेशी मदिरा बीयर 14 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त कि गई. जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य राशि रुपये 3220/- है।झाबुआ ‘ब’ सर्कल प्रभारी अकलेश सोलंकी द्वारा बताया गया कि आबकारी विभाग की संयुक्त टीम उपनिरीक्षक रमेश सिसोदिया, विकास वर्मा, सहायक स्टाफ आरक्षक ईश्वरलाल पण्डियार, मदनलाल राठौड़ एवं सोहन नायक के साथ लगातार सर्कल मे गश्त की जा रही है तथा रात्री मे भी गश्त एवं वाहनों की चेकिंग की जा कर सतत निगरानी रखी जा रही है साथ ही क्षेत्र मे अवैध एवं ज़हरीली मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। Post navigation माधवसिंह हाड़ा ने बरझर पुलिस चौकी के नए प्रभारी, पदभार किया ग्रहण भाजपाइयों ने ग्रामीण स्तर पर बैठक रख कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने की दी नसीहत