मिस्सा पूजा करते पुरोहित मिस्सा पूजा करते पुरोहित
माता मरियम
माता मरियम
मिस्सा पूजा में भाग लेते समाजजन
मिस्सा पूजा में भाग लेते समाजजन

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
कैथोलिक चर्च थांदला में माता मरियम का जन्मोत्सव धूमधाम से व भक्तिभाव से मनाया गया। जन्मोत्सव की तैयारी में विशेष प्रार्थना व मां मरियम की भक्ति स्वरूप नौ दिवसीय नौवेना 30 अगस्त से 7 सितंबर तक चली जिसमें चर्च गली नंबर 1, 2, 3, डूंगरा फलिया, अम्बेडकर कॉलोनी, ऋतुुराज कॉलोनी, चैनपुरी माता मरियम कॉलोनी, नवापाड़ा कस्बा तथा बाजार क्षेत्र के समाजजनों ने भाग लिया। माता मरिमय जन्मोत्सव का विशेष समारोह 8 सितंबर को शाम 5.30 बजे मिस्सा पूजा के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर पवित्र बाइबिल के पाठ का वाचन श्रीमती अरुणा राजेश बारिया एवं मथियास रावत द्वारा किया गया। सुसमाचार का वाचन फादर जामु कटारा ने किया। कैथोलिक चर्च थांदला के संचालक फादर कसमीर डामोर ने माता मरियम के जन्मोत्सव पर समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि माता मरियम को ईश्वरीय मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसी के साथ ही संसारभर की मां बन गई। क्योंकि उनसे जन्मे प्रभू यीशू द्वारा मनुष्यों को मुक्ति प्राप्त हुई। मां मरियम को नित्य सहायक माता कहते हैं क्योंकि वे हमेशा अपने बच्चों की सहायता करने के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि माता मरियम का संपूर्ण जीवन निष्कलंक रहा। हम भी ईश्वर के बताए मार्ग पर चलते हुए सुमार्ग पर चले। हम जो जीवन जीते हैं वह निर्धारित करता है कि आने वाले युग में हारा जीवन कैसा होगा, इसलिए मां मरियम की भांति ईश्वर को समर्पित जीवन जीओ। मिस्सा पूजा में फादर कसमीर डामोर, फादर वीरेंद्र भूरिया, फादर जामु कटारा एव माइकल मकवाना ने भाग लिया। राजू कटारा एवं उनके दल द्वारा सुमधुर भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति दी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *