सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी में 1 जुलाई को करीब शाम 4 बजे के आस पास प्रकाश पिता तोलसिंग भूरिया जो कि कक्षा 6 टी में पढ़ाई करता था। प्रकाश अपनी बकरी को लेकर अपने खेत मे चराने गया था तभी तोलसिंग के खेत के पास में बने कुएं पर पानी पीने गया था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया था। उसके साथ में आए बच्चों ने कुएं में प्रकाश गिरा देखा तो उन्होंने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन चुनाव के दौरान वोट डालने गए थे। जैसे ही उनको पता चला वो तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रकाश को कुएं से निकाला। उसे झाबुआ अस्पताल ले गए थे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद शव घर लाया गया। 2 जुलाई को उसका अंतिम संस्कार किया गया। Post navigation गांव की सरकार चुनने मतदाताओं ने दिखाया जोश, मतदान केंद्रों पर सुबह से लगी कतार टूटी फूटी पाइप लाइन को ठीक करवा रहे है जीत का दावा करने वाले प्रत्याशी