सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में जल संकट से जूझ रहे ग्राम वासियों के लिए रमेश भुरजी डामोर द्वारा कई महीनों से जगह-जगह फूटी पाइप लाइनों को ठीक कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत के चुनाव में रमेश के पक्ष में रुझान आए है। इसके चलते वे सरपंच बनने का दावा कर रहे है। भुर्जी का कहना है मेरे प्रयास है की ग्राम वासियों की जल संकट की समस्या दूर हो सके। इसी के साथ ही नर्सरी से मेन बाजार में बनी पानी की टंकी तक पानी पहुंचाने के लिए मोटर रिपेयर कर और जहां पाइप लाइन फूटी है उसे ठीक कर पानी ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। डामोर का कहना है कि ग्राम वासियों को कई महीनों से पानी की समस्या हो रही थी। कई जगह पर पाइप लाइन फूटी हुई थी लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा था तो लोगों ने मुझ पर विश्वास करके मुझे गांव का मुखिया बनाया जिसको लेकर मैंने सरपंच पद संभालने से पहले ग्रामीणों की समस्या को दूर करने में लगा हुआ हूं। मेरे साथी कोमल चौहान, गुलाब सिंह भूरिया रात दिन इस फूटी टूटी लाइनों को ठीक करने में लगे हुए हैं। जल्द से जल्द इस गांव में पानी की समस्या को दूर कर दूंगा। Post navigation माता-पिता वोट डालने गए थे, बेटा कुएं में गिर गया, मौत 27 साल बाद जनता ने गांव की कमान नए सरपंच को सौंपी