झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- अपना पांचवा नवरात्रि महोत्सव मना रहा संकट मोचन मित्र मंडल मंगलवार को भव्य विसर्जन जुलूस निकालकर मातारानी को विसर्जन हेतु ले जाएगा। विसर्जन जुलूस में गुजरात के प्रसिद्ध आदिवासी लोकगीत गायक, दिलों की तू रानी रे गीत के गायक विक्रम चौहान अपनी पार्टी के साथ शिरकत करेंगे जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विसर्जन जुलूस के दौरान विक्रम चौहान अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए चलेंगे। संकट मोचन मित्र मंडल के संरक्षक जीतू सेन एवं मीडिया प्रभारी अक्षय चौहान ने बताया कि विसर्जन जुलुस मंगलवार सुबह 8.30 बजे हनुमान मंदिर से शुरू होगा जो नीम चौक, ढारिया चौक, राम मंदिर, किसान मोहल्ला, गणेश मंदिर होता हुआ पुन: हनुमान मंदिर पहुंचेगा जहां समिति द्वारा विक्रम चौहान और उनकी पार्टी का स्वागत किया जाएगा, यहां से समिति सदस्य मातारानी की प्रतिमा को विसर्जन हेतु माही नदी ले जाएंगे। Post navigation महिला के जहरीली दवाई पीने से मौत एसपी की टीम ने प्रधान आरक्षक को 20 हजार की रिश्वत लेते पकडा