झाबुआ Live के लिए दिनेश वर्मा की रिपोर्ट । झाबुआ एसपी संजय तिवारी की टीम ने झाबुआ कोतवाली मे पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ” रईस खान” को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते कलेक्टोरेट इलाके मे गिरफ्तार कर लिया । दरअसल एसपी को सुनील जैन निवासी झाबुआ ने शिकायत की थी कि aarms एक्ट के एक मामले मे नही फंसाने के लिए उनसे रईस खान 20 हजार रुपये मांग रहा है । इस पर एसपी ने एक डीएसपी के नेतृत्व मे टीम बनाई ओर योजना बनाकर प्रधान आरक्षक को धर दबोचा । प्रधान आरक्षक ने जैसे ही यह रकम दी ओर पुलिस को देखा तो उसने भागने का प्रयास किया ओर रुपये फेंक दिया । मगर पुलिस की टीम ने धर दबोचा । एसपी ने प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है । Post navigation मातारानी के विसर्जन जुलूस में विक्रम चौहान बिखरेंगे अपनी आवाज जादू गरबा रास में देर रात तक झूमते रहे मां के भक्त