झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिर्पोट मां भद्रकाली परमार्थिक ट्रस्ट एंव जीणोद्धार समिति द्वारा ग्राम रायपुरिया में सोसाइटी भवन के सामने मेन रोड पर कवि सम्मेलन का आयोजन 10 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से करवाया जाएगा, जिसमे कई जाने माने हास्य एंव गीतकार कवियों मंच से श्रोताओं का मनोरजंन करेंगे। कवि सम्मेलन में अब्दुल गफ्फार, राशि पटेरिया लटुरी लट्ट, जगदीश सोलंकी, डॉ. लोकेश जडिया, बृजराजसिंह बृज, डॉ. आराध्य गीतकार, संजय खत्री कवियों के द्वारा मंच से श्रोताओं का मनोरजंन किया जाएगा। मां भद्रकाली जीर्णोद्धार समिति द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन मे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। समिति ने बताया कि मां भद्रकाली मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य अतिशीघ्र किया जाना है। क्षेत्रवासियों से अपील क है कि वह मां के मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग राशि का दान दे ताकि मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करवाया जा सके। Post navigation रात 2.30 बजे अकेले चोर ने बैंक में किया प्रवेश, चोरी करने के लिए तोड़ी दीवार शांति भंग करने वाले आसामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर