झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से दिनेश वर्मा की EXCULSIVE रिपोर्ट- शहर के रामकृष्ण नगर स्थिति नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक में शुक्रवार-शनिवार की रात ढाई बजे एक चोर बैंक में चोरी करने की नीयत से छत पर चढ़कर खिचड़ी तोड़कर बैंक में प्रवेश कर गया और तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर तक के सभी दरवाजों को खोलते हुए वहीं बैंक पहुंच चुका था लेकिन जैसे ही उनसे बैंक की दीवार को तोडऩा शुरू किया उसकी आवाज से बैंक के बाहर गश्त कर रही पुलिस सचेत हो गई और शंका होने पर उन्होंने पहले बैंक की घेराबंदी की उसके बाद ब्रांच मैनेजर ओपी पाटीदार को बुलवाकर बैंक की करीब डेढ़ तक सघन तलाश की और उसके बाद यह शातिर चोर एक अलमारी के नीचे छीपा हुआ था जिसे पुलिस ने धरदबोचा। चोर चोरी करने में कामयाब नहीं रहा लेकिन जिस तरह चोर बैंक में तीन मंजिला इमारत से नीचे तक पहुंचा और उसने अकेले ही बैंक में चोरी करने का प्रयास किया तो उससे यह चोर बैंक के पहले से ही चप्पे-चप्पे से वाकिफ था। पुलिस ने चोर कमलेश भूरिया को गिरफ्त में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। Post navigation सीईओ जिपं ने नानपुर पहुंच उठाई झाडू की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश शमीउद्दीन चंदेरी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी मनोनीत