अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर के मां कालिका माता मंदिर मैन बाजार में आज शुक्रवार को रात्रि 8 बजे विशाल जगराता व गरबा रात्रि का आयोजन किया जा रहा है। इस जगराता व गरबा रात्रि कार्यक्रम में टी-सीरीज गायक इंदौर के हिमांश शुक्ला, प्रसिद्ध देशभक्ति गीत गायक अलीराजपुर के गिरीश भटनागर, वॉइस ऑफ इंडिया में धूम मचाने वाली नानपुर की अमीषा वाणी, नानपुर के ढोल वादक अनिकेत वाणी, अलीराजपुर से ढोल वादक हार्दिक बैरागी के साथ ही अपना प्यारा एकलव्य म्यूजिकल ग्रुप आजाद नगर के साथ ही गुजरात राज्य के दाहोद शहर के सुसज्जित गरबा नृत्य ग्रुप माता के रुप में सजी बालिकाओं के साथ अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर माहौल को धर्ममय बनाएगा। मां कालिका माता मंदिर समिति ने इस विशाल जगराता कार्यक्रम में धर्मावलंबियों से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने व कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। Post navigation निकाय चुनाव की आहट से गरमाने लगी अलीराजपुर जिले की सियासत दहशत में आया थाने में ड्यूटी कर रहा पुलिस स्टॉफ