अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर पुलिस थाने में आज एक जहरीला नाग ने प्रवेश किया। जब यह पुलिस कर्मियों ने देखा तो वे दहशत में आ आए। थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि करीब छह फीट का काला नाग थाने में दीवानजी की बेंच के नीचे दिखाई दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बताया कि इसके बाद नाग लॉक-अप में प्रवेश कर गया, नाग को पुलिस कर्मियों ने लॉक-अप में बंद कर अलीराजपुर सपेरे से संपर्क कर नानपुर बुलाया और उसे सपेरे ने पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। गौरतलब है कि नानपुर इसके पूर्व कुछ दिनों पहले एक साप थाने में आ गया था, जिसके बाद बड़ी मशक्कत के बाद उसे वहां सपेरे ने पकड़ा था। थाने में अक्सर सांप आने की वजह अधूरी पड़ी बाउंड्रीवॉल है जिसके रास्ते जहरीले जानवर जंगल से इस रास्ते थाने में प्रवेश कर जाते हैं। इन सबके बीच गनीमत यह रही कि उस दौरान लॉक-अप में कोई अपराधी मौजूद नहीं था। इसी चर्चा है कि अक्सर थाने में सांप-नाग का यहां परिसर में स्थित शिव मंदिर भी है। Post navigation अवैध शराब जब्त कर की आबकारी एक्ट की कार्रवाई फांसी के फंदे पर झुलती मिली युवती, परिजनों ने लगाए पति पर हत्या का आरोप