झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- शनिवार रात 9 बजे के करीब एक 31 वर्षीय युवती की लाश अपने ही घर में लटकी हुई मिली। इस बात की सूचना ग्रामवासियों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बूझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद लाई। मामले में मृतका के भाई गुडिया गामड़ निवासी पालेड़ी ने आरोप लगाया कि उसकी बहन सीमा का विवाह ग्राम रूपाखेड़ा में राघु अरड़ से हुआ था और विवाह के बाद दोनों में विवाद होते रहते थे, और राघु सीमा से अक्सर मारपीट करता था। भाई को शंका है कि उसके पति राजू ने उसकी सीमा को रस्सी से गला घोंटकर मार दिया है। बहरहाल, रायपुरिया पुलिस तफ्तीश में जुटी है मामले में सीमा के पति राजू से पुलिस पूछताछ कर रही Post navigation दहशत में आया थाने में ड्यूटी कर रहा पुलिस स्टॉफ बाइक चोर गैंग सक्रिय, बढ़ती बाइक चोरियों से शहरवासी परेशान