झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- शहर में बीती रात सीडी डिलक्स एमपी 45 एमए 5064 को चोरों ने अपना निशाना बनाया। यह लाल रंग की सीडी डिलक्स पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा की थी जो उनके घर के बाहर खड़ी थी। पेटलावद शहर में बाइक चोरी होना कोई नया मामला नहीं है। आए दिन शहर के बाइक चोरी हो रही है लेकिन पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। बाइक चोरों की सक्रियता तथा पुलिस की निष्क्रियता से रहवासी परेशान है। पिछले छह माह की अगर हम बात करें तो जितनी भी बाइक शहर से चोरी हुई है उनका आज तक पता नहीं चला सका है क्योंकि इसके लिए जिम्मेदार पुलिस विभाग ने कभी इस और सक्रियता के साथ ध्यान ही नहीं दिया। नतीजा दोपहिया वाहन मालिकों को भुगतना पड़ रहा है और एक के बाद एक दोपहिया वाहन शहर से चोरी हो रही है। अब शहरवासी परेशान है कि बढ़ती बाइक चोरियों पर आखिर कौन अंकुश लगाएगा? Post navigation फांसी के फंदे पर झुलती मिली युवती, परिजनों ने लगाए पति पर हत्या का आरोप कुएं में लाश मिलने से फैली ग्रामीणों में सनसनी