जितेंद्र वाणी, नानपुर मां कालिका मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंगलवार को पूरे नानपुर और आस पास क्षेत्र की 1 वर्ष से 9 वर्ष तक की कन्याओं का पूजन एवम भोजन कार्यक्रम “कन्या भोजन समिति, नानपुर” औऱ सभी ग्रामवासियो द्वारा किया गया। आज सुबह से पूरे ग्राम में धर्ममय वातावरण रहा, प्रातः 11बजे सभी कन्याओं का मां कालिका मंदिर के मुख्य द्वार पर भागवतवक्ता- आदरणीय- पं.बृज किशोर जी नागर, भागवत कथा के यजमान परिवार एवम समिति के सभी सदस्यों ने फूलो से उनका स्वागत सत्कार किया। गुरुजी के साथ पं.कमलेश जी नागर, पं.अंतिम जी त्रिवेदी, यजमान-श्री मनिष वाणी सपत्नी सहित व समिति अन्य सभी सदस्यों ने देवी स्वरूप कन्याओं के चरण धोए, उनके चरणों की पूजा की, उन्हे चुनरी उड़ा कर, पूजन व आरती की,फिर सभी को भोजन कराया औऱ उनके चरणों छू कर आशीर्वाद लिया। गुरुजी ने कहा की “कन्या-पूजन” करने साक्षात माताजी के पूजन करने का फल मिलता है और आगे कहा की ग्राम नानपुर के सभी भक्त और ये समिति के सभी सदस्य धन्य हैं जो माता जी के प्रांगण में चैत्र नवरात्रि में इतनी संख्या में उनका पूजन और भोजन कराते है। मंदिर के पुजारी पं. इंद्रप्रकाश शर्मा ने सपत्नी सहित एवम समिति अन्य सभी सदस्यो ने औऱ ग्राम की माता-बहनों ने भी कन्याओं का पूजन कर उन्हे भोजन करा कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर समिति के मोहित राठौड़, प्रवीण राधेश्याम वाणी, राकेश राठौड़, कैलाश राठौड़, जितेंद्र राठौड़, राजु भाई वाणी, हर्ष वाणी,चिंटू माली, पुष्पेंद्र वाणी, जाग्रति वाणी, सारिका वाणी, अनिता राठौड़, रंजना वाणी, हीरा राय, गंगा राठौड़ व छोटे-छोटे बच्चों ने भी कन्याओं को भोजन कराने में सहयोग दिया। कन्या भोजन समिति ने पूरे गांव का अंत में आभार मानते हुवे कहा की आप सभी के सहयोग से कन्या भोजन सफल रहा। Post navigation सड़क हादसे में घायल गुनेरी के युवक महेश की दाहोद में मौत ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को बांटे गए प्रमाण-पत्र