जितेंद्र वाणी, नानपुर 24 मार्च को नानपुर पंचायत में ‘विद्यारंभ’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों और उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था। आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी मोनिका बघेल, सहायक संचालक अंजली चौधरी, नानपुर पंचायत की सरपंच सकरी समरथ मौर्य, पंच हेमलता जितेन्द्र वाणी, मनिषा विजय वाणी, मंडल अध्यक्ष डिपु राठौड़, नानपुर पर्यवेक्षक शोभा भिंडे और पलासदा पर्यवेक्षक गीता चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बच्चों को ‘विद्यारंभ’ के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। डीपीओ मैम और सरपंच महोदया द्वारा मनीष राठौड़, राधिका शेकर मारु, जुरफातेमा सलीम खान और हसनैन इदरीश को प्रमाण-पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में बच्चों को असीम शुभकामनाओं के साथ स्कूल में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। साथ ही यह तय किया गया कि आगामी 25 मार्च 2026 को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने केंद्रों से बच्चों को प्रमाण-पत्र के साथ स्कूल में प्रवेश दिलाएंगी। Post navigation मां कालिका मंदिर प्रांगण में विशाल कन्या पूजन और भोजन अनुष्ठान का आयोजन किया पेट्रोल संकट के बीच तहसीलदार ने 5 घंटे खड़े रहकर बंटवाया ईंधन