जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर-नानपुर मार्ग पर ग्राम खरपई के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय युवक महेश गवले ने इलाज के दौरान दाहोद में दम तोड़ दिया। इमली फलिया, गुनेरी निवासी महेश के साथ फिरोज और सुंदर गवले भी इस दुर्घटना में घायल हुए थे, जिनका उपचार जारी है। महेश गवले हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे एसडीएम तपिश पांडे ने एम्बुलेंस न मिलने पर अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुँचाया था, लेकिन गंभीर चोट होने के कारण महेश को बचाया नहीं जा सका। Post navigation सड़क हादसे में घायल युवकों के लिए देवदूत बने एसडीएम, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल मां कालिका मंदिर प्रांगण में विशाल कन्या पूजन और भोजन अनुष्ठान का आयोजन किया