नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ की प्राचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी झाबुआ आयशा सैयद कुरेशी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़दा जिला रतलाम स्थानांतरण होने से रिक्त हुए शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ के प्राचार्य के पद पर श्री महेंद्र खुराना व्याख्याता शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ को आगामी आदेश तक शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ के प्राचार्य का भी दायित्व दिया गया, श्री खुराना ने आज दोपहर पश्चात प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया, पदभार ग्रहण पश्चात श्री खुराना को स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मुँह मीठा कर बधाई दी गयी, पदभार ग्रहण कार्यक्रम में राकेश परमार, योगेश गुप्ता, पोपसिंह राठौर, मधु कोठारी, अमीना खान, कपिल बरमण्डलिया एवं अन्य शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था, कार्यक्रम का संचालन दिलीप जोशी ने किया.. आभार अजय कुशवाह ने माना.. Post navigation पेटलावद के सिर्वी मोहल्ले में फिर घटी चेन स्नेचिंग की वारदात, बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार … झाबुआ-मेघनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा; अज्ञात ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर; 1 की मौके पर मौत, 1 गम्भीर ..