नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ अभी अभी एक बड़ी खबर आई है, जिसमें अज्ञात ट्रक ने एक बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे बाइक पर बैठे 2 युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना झाबुआ-मेघनगर मार्ग पर मिण्डल एरिये पर अब से कुछ देर पहले हुई है। यह दोनों युवक बाइक से मेघनगर की ओर जा रहे थे। ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद मौके से ट्रक लेकर भाग निकला। फिलहाल पुलिस ट्रक की तलाश में जुट गई है ओर गम्भीर घायल युवक और मृतक को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। Post navigation रायपुरिया मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद हॉस्पिटल में 1 व्यक्ति ने गंवाई अपनी जान; 1 अन्यत्र रेफर .. शिक्षकों के लिए प्रेरणा है श्री पंड्या – डीपीसी प्रजापति