सलमान शैख़@ झाबुआ Live आज शाम रायपुरिया-पेटलावद मार्ग पर माँ भद्रकाली माताजी मंदिर के समीप हुई दो बाइको की भिड़ंत में जो 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए थे उनमें से एक की पेटलावद हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई। उसका नाम वालिया मचार था जो भूरीघाटी निवासी है। यह पेशे से शिक्षक थे। साथ ही उनके साथ बैठे वरदु निनामा का उपचार पेटलावद हॉस्पिटल में चल रहा है। बीएमओ डॉक्टर एमएल चौपड़ा ने बताया वहीं जो पेटलावद के चोयल हॉस्पिटल में लेब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत बालू हटिला निवासी सोयला था उसकी स्थिति गम्भीर होने की वजह से उसे अन्यत्र रेफर किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। शव का पीएम सुबह पेटलावद पोस्टमार्टम केंद्र पर किया जाएगा। Post navigation आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी, जो एक नाबालिग बालक ने उठाया इतना बड़ा कदम … झाबुआ-मेघनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा; अज्ञात ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर; 1 की मौके पर मौत, 1 गम्भीर ..