सलमान शैख@ पेटलावद पेटलावद में लगातार चेन स्नेचिंग की वारदाते हो रही है। एक बार फिर बदमाशो ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक आज करीब साढ़े 3 बजे सिर्वी मोहल्ले के होली चैक पर अपनी बहू के साथ बाजार जा रही बुजुर्ग महिला देवी पति मोहनसिंह राठौर के गले से एक बिना नम्बर की बाइक पर बैठे दो बदमाशो में से पीछे बैठे बदमाश ने झपटा मारकर चेन खींचकर ले भागे। जब तक बुजुर्ग अम्मा कुछ समझ पाती तब तक बदमाश रफूचक्कर हो गए। करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन थी। मामले की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। बदमाशो द्वारा लगातार इस मोहल्ले में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है और अब फिर इसी इलाके में फिर एक वारदात हुई है। Post navigation किसी भी संगठन की आत्मा उसकी कार्यपद्धति व विचारधारा होती है: श्री दुबे महेंद्र खुराना होंगे शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ के प्राचार्य; ग्रहण किया पदभार …