सलमान शैख़@ झाबुआ Live
पेटलावद। किसी भी संगठन की आत्मा उसकी कार्यपद्धति व विचारधारा होती है। भाजपा का कार्य राष्ट्र का पुननिर्माण, मां भारती को परम वैभव तक ले जाना, राष्ट्र गौरव प्रदान करना, संगठन की संरचना, जनसेवा के प्रति संकल्पित सरकार बनाना ही सच्चे अर्थो में राष्ट्र निर्माण करना है।
यह बाते प्रथम वक्ता के रूप में पेटलावद पहुंचे शेलष दुबे ने प्रेम सागर में आयोजित हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन के अवसर पर कही। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व की मंशानुसार भाजपा पेटलावद मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन गुरूवार को हो गया है। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियो के साथ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की। दूसरे दिन भी प्रशिक्षण वर्ग पांच चरणों में आयोजित हुआ। प्रत्येक चरणों में अलग-अलग अध्यक्ष रहे। अनोखिलाल मेहता, विनोद पुरोहित, बलदेव सिंह राठौड, संजय मालवीय ने अध्यक्षता की।

इस मौके पर दूसरे वक्ता के रूप में यहां पहुंचे श्यामा ताहड ने कहा सोशल मीडिया टाइमपास का साधन नही होना चाहिए। सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग से कई देशो में क्रांतिकारी परिवर्तन आए है। वहीं सोशल मीडिया के गलत उपयोग के कारण कई देशों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी है। नकारात्मक पोस्ट से हमेशा बचना चाहिए। भाजपा सरकार की उपलब्धियो से संबंधित पोस्ट सिर्फ पार्टीै के ग्रुप में ही नही समाज के अन्य वर्गो के ग्रुप में भी डालना चाहिए, जिससे कि सभी वर्गो में पार्टी की विचारधारा का प्रसार हो सके।
वक्ता के रूप में शांतिलाल बिलवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा को अवसर में बदलने का साहस दिखाया है। भारत आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा चुका है। आज चीन के कई उत्पादों पर हम प्रतिबंध लगा चुके है। मेक इन इंडिया के माध्यम से आज रक्षा के क्षैत्र मंे भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। अर्पित कटकानी ने भी वक्ता के रूप में अपना उदबोधन दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदिप मांडोत, पुर्व जिला मंत्री सोनिया ओसारी, प्रदिप काग, संजय भंडारी, प्रदिप पटवा, दिनेश व्यास, राकेश मांडोत, लाला चैधरी, जगदिश जाटव, शंकर राठौड, प्रविण पंवार, राकेश मंडोत, संजय मालविय, उपाध्यक्ष गोतम गेहलोत, ममता प्रवीण पंवार, आजाद गुगलिया, जगदिश सेंचा, देवीसिंग मेडा, मनोहर भटेवरा, माया राजु सतोगिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शालिनी यादव, सुनिता पाटीदार, ब्रजबुषण परिहार, सुरज पंवार, करण व्यास, राजु निनामा, रविराज गुर्जर, दिपक पडियार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे आदि मौजूद रहे। संचालन संजय कहार व कालुसिह मेडा द्वारा किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी लोकु परिहार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *