अलीराजपुर लाइव के लिए आजादनगर से फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद थाना क्षेत्र के रोलीगांव के पुजारा फलिए में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की सूचना चंद्रशेखर आजाद नगर तहसीलदार नितिन चौहान को लगी वे भी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस अब जांच में जुटी है कि आखिर महिला फांसी पर क्यों झूली? इस दौरान थाना प्रभारी वाईएस सोजतिया ने बताया कि रीना पति कैलाश उम्र 21 वर्ष ने फांसी का फंदा गले में डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गौरतलब है कि रीना की शादी कैलाश से डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी जिसकी चार माह की बेटी भी है। Post navigation दर्रो थांदला तो रघुवंशी मेघनगर एसडीएम बनाए गए शराब से भरा ट्रक पलटा ; पुलिस मोकै पर