झाबुआ। कलेक्टरआशीष सक्सेना ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में आंशिक परिवर्तन किया है। जारी आदेशानुसार आरएस बालोदिया संयुक्त कलेक्टर झाबुआ को कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में स्थापना शाखा,वित्त-2 शाखा, पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग, जिला आपूर्ति अधिकारी झाबुआ, एवं नजारत शाखा का दायित्व सौंपा गया। वही सत्यनारायण दर्रो डिप्टी कलेक्टर को थांदला एसडीएम एवं राजेन्द्रसिंह रघुवंशी डिप्टी कलेक्टर को अनुविभाग मेघनगर एसडीएम का दायित्व सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *