झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से डॉ.सरफराज खान की रिपोर्ट एमपी महेशचंद जैन के निर्देश के बाद आज उमरकोट ग्राम में चौकी प्रभारी गणेश यादव ने ग्राम में महिला सुरक्षा व सम्मान के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचे और रैली में शिरकत की। इस मौके पर चौकी प्रभारी गणेश यादव ने रैली में मौजूद लोगों को बस स्टैंड पर महिलाओं से दुव्र्यवहार न करने, संपूर्ण नारी जाति का सम्मान करने, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने व साथ ही दहेज प्रथा को बंद करने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर प्रधान आरक्षक नरेंद्रसिंह परमार व पुलिस स्टाफ मौजूद था। Post navigation तीन वर्षों से फरार चल रहे तीन वारंटी मुल्जिमों को पुलिस ने धरदबोचा महिला दिवस पर निकाली रैली, लिया संकल्प