झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भारतीय संविधान की रचियता भारत रत्न महामानव डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब की 61वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय वागडिय़ा फलिया अंबेडकर परिसर में समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मानव अधिकार के अध्यक्ष वीआर अरोरा ने संबोधित करते हुए बाबा साहेब के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायी बाते बताई तथा उनकी तरह निरंतर आगे बढ़कर देश की सेवा करने का आव्हान किया। आजाद युवा मित्र मंडल के अध्यक्ष संजय भाबर, गायत्री परिसार के जिला संयोजक अंतरसिंह रावत, अखिल भारतीय गुजराती बलाई समाज के राष्ट्रीय सहसचिव राजू धानक, सांसद प्रतिनिधि कादर शेख, विधायक प्रतिनिधि राकेश सोनी, लायंक क्लब के पूर्व अध्यक्ष सांवलिया सोलंकी, आजक्स अध्यक्ष बाबूसिंह डामोर आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुकेश पंचाल, मदन डामोर, राकेश गर्ग, दिलीप डामोर, जय टंट्या भील नि:शुल्क कोचिंग के छात्र-छात्राएं व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एडव्होकेट जवसिंह परमार तथा आभार बाबूसिंह डामोर ने व्यक्त किया। Post navigation आवास सहायता योजना की परेशानियों को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन शौर्य दिवस पर आतिशबाजी के साथ निकला चल समारोह