आरीफ हुसैन@चन्द्रशेखर आज़ाद नगर पेट्रोल और डीजल की कीमतों की बेतहाशा वृद्धि को लेकर आज़ाद नगर आम आदमी पार्टी ने महामहिम राज्यपाल के नाम स्थानीय तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा को दिया। जिसमें दिल्ली सरकार के कार्यकाल में दिल्ली में पेट्रोल के दाम 98 रुपये ओर डीजल के दाम 83 है। जबकि मध्यप्रदेश में डीजल 98 ओर पेट्रोल 103 रुपये जिसमे टैक्स कम कर पेट्रोल और डीजल के दाम कम करें जिससे आम जनता को उसका फायदा मिले। मूल्य वृद्धि के कारण आम नागरिकों की जरूरतों की चीजों के दाम बढ़ने से उनके जीवन उपयोगी सामग्री जैसे खाद्य तेल दवाइया भी दोगुनी कीमत होने से आम जनता परेशान है जिसके कारण जीवन यापन करना दूभर हो गया है। ज्ञापन देते समय आम आदमी पार्टी के जिलाअध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया, अजित सोलंकी ब्लाक अध्यक्ष आजाद नगर, नीलेश प्रजापत सचिव आज़ाद नगर, मोहम्मद अजहर आम्बुआ मण्डल प्रभारी, निलेश बिलवाल सेजावाड़ा मंडल प्रभारी भाविन भूरिया आजाद नगर मंडल प्रभारी आदि मौजूद रहे। Post navigation जनजाति विकास मंच ने नेमावर में हुई घटना विरोध में राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन कोटा वडोदरा पार्सल कल से शुरू, अंचल के यात्रियों में हर्ष