आरीफ हुसैन@चन्द्रशेखर आज़ाद नगर नेमावर में हुई घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम जनजाति विकास मंच विकासखंड आज़ाद नगर द्वारा एसडीएम किरण आंजना को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि एक महिला जिसका नाम ममता बाई ओर उसके चार बच्चों के साथ 47 दिन से लापता थे। 8 फीट के गड्ढे से पुलिस ने सभी के शव बरामद किए हैं। जिसको लेकर आज जनजाति विकास मंच विकासखंड आज़ाद नगर द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। ओर मांग की गई कि आरोपियों के ऊपर सख्त कार्रवाई कर सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। ज्ञापन का वाचन कलम सिंह डावर द्वारा किया गया। बबलू जमरा, हरीश जमरा, नानकिया मेड़ा, अमित भयडिया, शेरू अवासिया, धर्मेंद्र जमरा उपस्थित थे Post navigation वैक्सीनेशन महा अभियान को लेकर अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने घर-घर जाकर दिया न्योता महंगाई के विरोध में आप आदमी पार्टी ने महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन