भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर पत्रकार मनीष गिरधाणी को आशुतोष प्रताप सिंह (आईपीएस) संचालक जनसंपर्क भोपाल के द्वारा भोपाल में सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि स्वराज एक्सप्रेस द्वारा भोपाल वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमे स्वराज के जिला ब्यूरो-तहसील संवाददाता इस समारोह में शामिल हुए। झाबुआ जिले के लिए यह गौरव का विषय रहा कि मनीष गिरधाणी का सम्मान हुआ। इस समारोह में मेघनगर से दशरथ सिंह कट्ठा, पेटलावद से संजय पी लोढा, राणापुर से गोपाल सिंह ठाकुर समेत जिलेभर के मीडिया कर्मियों ने गिरधाणी को बधाई दी। Post navigation राहुल गांधी ने कांतिलाल व आदिवासियों का अपमान किया, कांग्रेस राजा-महाराजा की पार्टी : विश्वास सारंग प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में ग्रामीण महिलाओं को वितरित किए 150 गैस चूल्हे-सिलेंडर