झाबुआ। जिले की ई-टेंडर के चतुर्थ चरण में निष्पादन से शेष रही देशी मंदिरा की 7 दुकान एवं विदेशी मदिरा की 10 दुकान 5 एकल समूहों में पृथक-पृथक कुल आरक्षित 70 करोड़ 48 लाख 45 हजार 352 रुपए में वर्ष 2017-2018 अर्थात 1 अप्रैल से 31 मार्च 2018 तक के लिए ई-टेंडर द्वारा निष्पादन किया जाना है। ई-टेंडर हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र 25 मार्च दोपहर 2 बजे तक आवेदन पत्र डाउनलोड किए जाकर 28 मार्च को सायं 3.30 बजे तक जमा किये जा सकेंगे। देशी/विदेशी मदिरा दुकानों के ई-टेंडर आवेदन पत्रों को 28 मार्च को सायं 4.30 बजे से कार्रवाई पूर्ण होने तक मदिरा दुकानों एकल समूहों के निष्पादन की कार्रवाई की जाएगी। मदिरा दुकानों की खपत एवं अन्य जानकारियां कार्यालयीन समय में एवं अवकाश के दिनों सहित प्राप्त की जा सकती है। Post navigation बिजली विभाग गुलाब का फूल भेंट कर ग्रामीणों से वसूल रहे बिजली बिल नववर्ष प्रतिपदा पर विजय चौहान की भजन संध्या 28 मार्च को