झाबुआ। नववर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2074 के विशेष आयोजन में थान्दला में प्रख्यात संगीतकार विजय चौहान (भारत भक्ति म्यूजिकल ग्रुप) द्वारा 28 मार्च को भजन संध्या अम्बे मां चौराहे पर आयोजन किया जाएगा। 28 मार्च को कार्यक्रम की शुरुआत सेवा सम्मान के साथ की जाएगी। वही इस दौरान प्रात: 9 बजे कलयशात्रा निकालकर मां सरस्वती मूर्ति की स्थापना की जाएगी। साथ 28 मार्च को शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन शुरू होगा। नववर्ष उत्सव समिति ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील धर्मावलंबियों से की है। Post navigation मदिरा दुकानों के ऑनलाइन ई-टेंडर आवेदन 28 मार्च तक भांजगड़ी प्रथा पर लगेगा जिले में अंकुश : कलेक्टर सक्सेना