रितेश गुप्ता @ थांदला स्थानीय मदरसा मुस्तफाईया थांदला में आज यौमे जम्हूरियत (गणतंत्र दिवस) के मुबारक मौके पर मदरसा संचालन समिति के द्वारा परचम कुशाई (ध्वजा रोहण) का कार्यक्रम रखा गया। ध्वजारोहण मदरसा संचालन समिति के सदर रिटायर्ड बैंक मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक हाजी अब्दुल समद खान ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने गणतंत्र दिवस मनाएं जाने की शुरुआत को लेकर प्रकाश डाला। युवा हाफ़िज़ शाकिर रजा ने अपनी मखमली आवाज़ में अल्लामा इक़बाल का तराना सारे जहां से अच्छा पेश किया। इस मौके पर मुस्लिम पंच सदर जनाब कदरुद्दीन शेख़ साहब, रिटायर्ड बैंक मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक हाजी अब्दुल समद खान , रिटायर्ड पटवारी मौलाना कुदरतुल्ला खान, रिटायर्ड ASI अताउल्लाह खान, खलील खान, जनाब रफीक शेख़, अहमद गुल पठान, मदरसा कमेटी से जावेद ख़ान, शहादत खान, सिराज खान, आवेश खान आदि समाज जन मौजूद थे। Post navigation गणतंत्र दिवस पर कल यह होंगे आयोजन तिरंगों से सजा सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम वैकुंठ धाम गुरुद्वारा