झाबुआ। दीपावली पर्व होने पर मजदूरी का भुगतान के निर्देश दिए जाने के बावजूद भी संबंधितों के खाते में मजदूरी राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुंतला डामोर ने निलंबित किये जाने की कार्रवाई पुष्पेन्द्र कुमार नागर लेखापाल खंड शिक्षा कार्यालय थांदला को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। गौरतलब है कि दैनिक वेतन भोगी रसोईयन अरूणा व सविता बालक छात्रावास बेड़ावा तथा नाहरसिंह भाबर भृत्य शासकीय हाईस्कूल बेड़ावा के द्वारा जनसुनवाई में आवेदन दिया था कि उन्हें 8 माह का मजदूरी भुगतान नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *