विपुल पंचाल, झाबुआ
पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन के निर्देशन पर जिलेभर में चलाए जा रहे सट्टा-जुआं के खिलाफ अभियान में आज क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा जिला मुख्यालय पर सट्टा लिखते दो आरोपियों को पकडऩे में पुलिस को सफलता हासिल हुई। दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम की यह कार्रवाई एक जिम्मेदार नागरिक की सूचना पर की गई। आज शाम दिलीप गेट स्थित एक मकान में लच्छु उर्फ लोकेंद्र पिता निरंजन चौहान निवासी दिलीप गेट झाबुआ, नरेंद्र पिता भंवरसिंह ठाकुर निवासी रोहिदास मार्ग झाबुआ को दिलीप गेट स्थित एक मकान में सट्टा लिखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा धरदबोचा। आरोपियों के पास से 27 हजार रुपए नकदी, मोबाइल, सट्टा लिखने की डायरी-पर्ची जब्त कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि का मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई उपनिरीक्षक विजय वास्कले, प्रधान आरक्षक शेख आदिल, आर. रतन मोर्य, लोकेंद्र नायक, महेंद्र भिडे व चालक सवेसिंह बामनिया द्वारा कार्रवाई की गई। एसपी जैन ने इस कार्रवाई के बाद जिम्मेदार नागरिक की प्रशंसा की और कहा कि सभी नागरिक जिम्मेदारी अपना कर्तव्य निर्वहन करे तो उनके आसपास अवैध धंधे बंद हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *