राहुल राठौड़, जामली जामली। मोचिया घाटी निवासी कालू पिता हीरा दायमा 35 वर्ष की लाश अपने मोटरसाइकल के साथ बरवेट- जामली रोड पर मिली। रायपुरिया पुलिस अनुसार कालू बरवेट से अपने घर मोचियाघाटी के लिए निकला था जो बाइक से असन्तुलित होकर पेड़ से टकरा गया। कालू के सिर में गंभीर चोट आई है जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की स्थिति को देखते प्रथमदृष्टीया में बाइक दुघर्टना मानी जा रही है फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। Post navigation मकान में सट्टा लिख रहे दो आरोपियों से क्राइम ब्रांच की टीम ने जब्त किए हजारों रुपए बीजेपी जिलाध्यक्ष “मनोहर सेठिया” ने दिया जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा !!