भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कन्या हाई स्कूल पिटोल व शाउमावि पिटोल के छात्र-छात्राओ को नि:शुल्क साइकिल वितरण कन्या हाईस्कूल पिटोल पर किया गया। सायकल वितरण उन सभी पात्र बालक बालिकाओं को किया गया जो शासकीय संस्थाओ में अध्यनरत है तथा गत वर्ष कक्षा आठवीं उत्तीर्ण कर नौवी में पहुंची। कन्या हाईस्कूल पिटोल की 68 छात्राएं व शाउमावि पटोल के 147 छात्र लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शांतिलाल बिलवाल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर विधायक ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत दोनों ही संस्था प्राचार्य सविता गुप्ता व संतोष खेडेकर एवं शिक्षक शिक्षिका ने किया। बिलवाल ने कहा मध्यप्रदेश शासन की शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु यह अच्छी पहल है। आज दूर-दूर से छात्र-छात्राएं स्कूल में पढऩे आते हैं और कई बार तो ज्यादा दूर होने पर पैदल आने पर विलंब हो जाता था। स्वयं मुख्यमंत्री एवं मै भी सायकल से पढ़ाई करने जाया करते थे उस समय ऐसी योजनाएं न होने से सभी को सायकल की सुविधा नहीं मिल पाती थी इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने एक अच्छी पहल की है। इन्हें साइकिल देकर आज यह साइकिल से समय पर अपने स्कूल पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि खूब पढ़ो-लिखो सरकार मूलभूत सुविधा दे रही है। उसका पूरा फायदा आपको मिल रहा है। साथ ही भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर एवं पिटोल सरपंच काना गुन्डिया ने भी संबोधित किया महेंद्र सिंह ठाकुर ने संबोधित करते हुए सायकल प्राप्ति पर बधाई दी बच्चो को प्रेरक बाते बताते हुए ध्यान लगाकर पढ़ाई करने समय पर विद्यालय पहुचने के साथ ही सायकल सावधानी पूर्वक चलाने की सलाह दी। कार्यक्रम में विधायक शांतिलाल बिलवाल के साथ ही भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि जगदीश बडदवाल, पिटोल सरपंच काना गुन्डिया, जनपद सदस्य बलवंत मेडा, सेवानिवृत शिक्षक बालकृष्ण नागर, प्रतीक शाह, विनोद गाबा, पत्रकार विनय पंचाल, हुसैन बोहरा, मकना गुन्डिया, किशन नागर, भीमफालिया सरपंच अंजू मेडा, पेमा भाबोर, कालाखुट सरपंच जोगडा बबेरिया, काकरादरा सरपंच तानसिंह वसुनिया, संदीप शर्मा, कसना बबेरिया,थावा डामोर,नरपत भाई आदि ग्रामीण जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुधीर चौहान व आभार संस्था प्राचार्या सविता गुप्ता ने माना। Post navigation झाबुआ शहर को मिला नया सीसीटीवी सर्विलांस वाहन, चारों कोनों पर रखेगा निगाह मकान में सट्टा लिख रहे दो आरोपियों से क्राइम ब्रांच की टीम ने जब्त किए हजारों रुपए